फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में राष्ट्र के प्रति सदैव समर्पित रहे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली में आयोजित तीन दिवसीय बालचर (स्काउट) प्रशिक्षण शिविर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। कालेज प्रबंध समिति के प्रबंधक विवेक संगल ने स्काउट छात्रों को जीवन में राष्ट्र के प्रति सदैव समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कालेज में आयोजित हुए तीन दिवसीय बालचर प्रशिक्षण शिविर में स्काउटिंग का इतिहास, पायनियरिंग, टेंट पिचिंग, प्राथमिक चिकित्सा और समाज सेवा आदि का प्रशिक्षण दिया गया। शुक्रवार को आयोजित समापन कार्यक्रम में शिक्षार्थियों ने सबसे बड़ा शिल्पकार, स्वाधीनता का अमृत महोत्सव गीत, पर्यावरण गीत, सद्भावना गीत, परायण गीत, शाकाहार गीत, समूह गान, बालचर गीत और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कालेज प्रबंध समिति के प्रबंधक विवेक संगल ने स्काउट कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी स्काउट छात्रों को अपने जीवन में अनुशासन, और राष्ट्र के प्रति सदैव समर्पित रहने की शिक्षा देते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य आनंद ने शिविर में मुख्य भूमिका निभा रहे सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। मौके पर उपप्रधानाचार्य मलूक चंद, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य संजय सैनी, बालिका विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार, स्काउट ट्रेनर प्रमोद कुमार, आचार्य मोहर सिंह, नीटू कश्यप, सोमदत्त आर्य, मधुबन शर्मा, परितोष शर्मा, योगेंद्र सैनी, अरविंद मौजूद रहे। संचालन स्काउट शिक्षक प्रीतम सिंह ने किया। शिविर के प्रशिक्षक मांगा सिंह शर्मा और नदीम मलिक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें