फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद निर्माण के खर्च के ब्योरे को लेकर संघर्ष, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मस्जिद निर्माण के खर्च को लेकर संघर्ष, दस घायल
विज्ञापन

शामली, कांधला। कस्बे में गंगेरू रोड स्थित मस्जिद में निर्माण कार्य के खर्च के ब्योरे को लेकर दो पक्षों संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। इस दौरान दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के गंगेरू रोड पर तकिया वाली मस्जिद में निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार की सुबह मोहल्ले के ही हाजी नफीस ने मस्जिद के मुतवल्ली हाजी एहसान से निर्माण में खर्च हुए रुपये का हिसाब मांग लिया लेकिन हाजी अहसान ने हिसाब देने से साफ मना कर दिया। इसे दोनों के बीच गाली-गलौज व धक्का-मुक्की शुरू हो गई। शोर-शराबा होने पर दोनों पक्षों के लोग मौके पर आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले व पथराव हुआ। संघर्ष में हाजी नफीस पक्ष से रियासत, बुला, अरशद, टोनी, आबिद, मोहसिन, कमरजहां व रहीसा गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि हाजी एहसान पक्ष से हाजी एहसान व गुलफाम घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची और हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को खदेड़ा। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें