फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 99 दिन से चल रहा धरना अधिकारियों के आश्वासन पर हुआ समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। तहसील परिसर में विद्युत विभाग के खिलाफ चल रहा धरना शनिवार को अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। धरना समाप्त होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के खिलाफ तहसील परिसर में शहीद भगत सिंह युवा समिति के कार्यकर्ता 99 दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे थे। समिति के कार्यकर्ताओं की मांग है कि उनके खिलाफ विद्युत विभाग द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे व जुर्माने वापस लिए जाएं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। कई बार अधिकारी धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे बार-बार आश्वासन के बावजूद भी धरना जारी रहा। इस प्रकरण में प्रशासन लगातार धरने को समाप्त करने की कोशिश करता रहा, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। शनिवार को उप जिलाधिकारी संदीप त्रिपाठी, सीओ कैराना ने समिति के कार्यकर्ताओं से वार्ता की तथा उनकी मांगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने धरना स्थगित करने की घोषणा की। समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि अधिकारियों के आश्वासन पर धरना स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें