फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मोबाइल खो गया या चोरी हो गया तो घबराएं नहीं, संचार सारथी करेगा मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अगर किसी का मोबाइल फोन खो गया है या चोरी हो जाता है तो अब उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित संचार साथी मोबाइल एप्लीकेशन की सहायता से लोग अपने मोबाइल फोन को आसानी से ब्लॉक, ट्रेस और रिकवर कर सकते हैं।
विज्ञापन

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस एप का उद्देश्य नागरिकों को त्वरित सहायता प्रदान करना तथा उनके व्यक्तिगत डेटा एवं संचार सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि वे अपने मोबाइल उपकरण पर संचार साथी एप डाउनलोड कर इसका उपयोग अवश्य करें। इस एप से नागरिक संदिग्ध धोखाधड़ी वाले कॉल/मेसेज की रिपोर्ट कर सकते हैं। खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करना, अपने नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शन की जानकारी, अपने मोबाइल फोन की वास्तविकता की जांच, भारतीय नंबर के साथ आने वाली अंतरराष्ट्रीय कॉल की रिपोर्ट कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि संचार साथी एप नागरिकों की सुरक्षा को मजबूत करने और साइबर अपराधों की रोकथाम में एक अहम भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें