फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बेंच की मांग के लिए बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर संघर्ष समिति के आह्वान पर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की बृहस्पतिवार को बैठक हुई। जिसमें जेवर में 25 नवंबर को कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बार भवन की लाइब्रेरी में बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर जिला गौतमबुद्ध नगर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 25 जनपदों के अधिवक्ताओं की बैठक हुई थी। संघर्ष समिति के अध्यक्ष महावीर त्यागी व बार के अध्यक्ष मनोज भाटी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के संबंध में विचार विमर्श किया गया। बताया कि 25 नवंबर को जेवर में पीएम मोदी के आने का कार्यक्रम हैं। उनसे हाईकोर्ट बेंच की मांग के संबंध में मिलने का समय मांगा है। अगर प्रधानमंत्री से मिलने का समय नहीं मिलता है, तो 25 जनपदों के अधिवक्ता प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करेंगे।
बार एसोसिएशन के महासचिव सालिम अली ने बताया कि कैराना से दो बसों से अधिवक्ता 25 नवंबर को गौतमबुद्धनगर जाएंगे। जहां पर सभी जीरो प्वाइंट पर इकट्ठा होकर जेवर के लिए कूच करेंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम गोयल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार अगर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेंच नहीं देती तो सभी अधिवक्ता वोट नहीं करेंगे और ना ही करने देंगे। मौके पर कोषाध्यक्ष मनीष कौशिक, महेंद्र सिंह रोड, हाजी मुस्तफा, राहुल चौहान, अरशद खान, जयदीप चौहान, अफसर, शफकत व अदनान आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें