फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य आरक्षी से प्रोन्नत हुए उपनिरीक्षकों को लगाए स्टार

विज्ञापन
कांधला प्रगती पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पदोन्नत हुए कांस्टेबल को स्टार लगाते एसपी ? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
मुख्य आरक्षी से प्रोन्नत हुए उपनिरीक्षकों को लगाए स्टार
विज्ञापन

शामली/कांधला। बृहस्पतिवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने पुलिस लाइन में आयोजित सादे समारोह में जनपद में प्रोन्नति पाए मुख्य आरक्षी को स्टार धारण कर उपनिरीक्षक होने की बधाई दी। एसपी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय, द्वारा करीब छह हजार हेड कांस्टेबल को उप निरीक्षक पद पर प्रोन्नत किए जाने के आदेश दिए गए थे। जनपद में 48 मुख्य आरक्षी को उपनिरीक्षक पद पर प्रोन्नत किया गया है। एसपी और एएसपी ओपी सिंह ने ने प्रोन्नति पाए सभी मुख्य आरक्षी को स्टार धारण कराए। एसपी ने सभी उपनिरीक्षक को उनकी लंबी सेवाओं के अनुभव का विभाग को लाभ पहुंचाए जाने की अपेक्षा के साथ कहा कि अब सभी को अधिक जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।
विज्ञापन

उधर, बुधवार रात को कांधला थाने के निकट पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह में एसपी सुकीर्ति माधव ने हेड कांस्टेबल से पदोन्नत हुए पांच उपनिरीक्षकों शौकीन खान, ओमेंद्र कुमार, रामकुमार त्यागी, सुखबीर, सुंदर सिंह को स्टार धारण कर पदोन्नत किया और उन्हें कर्तव्य निष्ठा के साथ विभाग से मिली नई जिम्मेदारियों निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एएसपी ओपी सिंह, सीओ कैराना जितेंद्र कुमार, व्यापारी अंकुर अग्रवाल, ईश्वर दयाल कंसल, डॉ. रश्मिकांत, जितेंद्र चौहान, जितेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गुलशन खन्ना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें