शामली। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री हरीश चंद प्रजापति ने शनिवार को चौधरी चरण सिंह बरातघर में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 2022 में हर बूथ मजबूत कर जीतना है। 2022 मिशन को सफल बनाने के लिए पिछड़ों के बीच जाना होगा।
जिला कार्यकारिणी, तीनों विधानसभा अध्यक्ष, पांच ब्लॉक अध्यक्ष की सभी कमेटी की समीक्षा के दौरान उन्होंने संगठन की सराहना की। पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति ने कहा कि भाजपा ने पिछड़ों के साथ धोखा किया है। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री किरण पाल कश्यप, पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह राणा, जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, वीरसिंह मलिक, पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप, प्रदेश सचिव धूम सिंह सैनी, मंडल प्रभारी व प्रदेश कोषाध्यक्ष ब्रजेश विश्वकर्मा, विजय कौशिक, राकेश सैनी संजय राणा, एडवोकेट सुनील कुमार उपाध्याय वतन सिंह सैनी आदि ने संबोधित किया।
अध्यक्षता समाजसेवी धर्मपाल उपाध्याय ने और संचालन जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने किया। मौके पर रविंद्र पाल, कुलदीप तोमर, सुभाष चंद ठाकुर, अरविंद कश्यप, रहीश मिर्जा साजिद चौधरी, गौरव, मोनू तोमर, विकास रुहेला, जाहिद हसन, मंजू सिंह प्रजापति, सतबीर पाल, याकूब अली, जिला महासचिव अशोक कश्यप मौजूद रहे।