फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड इंस्पेक्टर के नाम पर 50 हजार मांगने वाला दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने फूड इंस्पेक्टर के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि शुक्रवार को गांव टिटौली निवासी शौकत ने थाना आदर्श मंडी पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी गांव टपराना में किराना की दुकान है। कुछ दिन पहले फूड इंस्पेक्टर द्वारा उनकी दुकान से सैंपल लिया गया था।
विज्ञापन

शौकत ने आरोप लगाया कि उसके गांव का इंतजार दुकान से लिए गए सैंपल के मामले को निपटाने के लिए फूड इंस्पेक्टर के नाम पर 50 हजार रुपये की अवैध मांग की जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर थाना आदर्श मंडी पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। एसपी ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने आरोपी इंतजार निवासी टिटौली को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। वहीं, शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान सूचना पर बोबी निवासी थानाभवन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 200 ग्राम चरस बरामद होने पर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें