फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाओं ने मांगा मानदेय

Fri, 02 Sep 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
demand - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। आंगनबाड़ी और आशाओं ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को छह माह से मानदेय नहीं मिल रहा है। सीडीपीओ और सुपरवाइजर उनका उत्पीड़न कर रही हैं। जिलाधिकारी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को आंगनबाड़ी एवं आशा कर्मचारी कल्याण समिति के बैनर तले महिलाएं इकट्ठा होकर कलक्ट्रेट पहुंची। जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि कांधला क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को छह माह से मानदेय नहीं मिल रहा। इसके साथ ही मानदेय वर्तमान महंगाई के दौर के हिसाब से काफी कम है, उसे बढ़ाया जाना चाहिए।

इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आशाओं की ड्यूटी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए दूरस्थ स्थानों पर न लगाई जाए। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने आश्वासन दिया कि रुका हुआ मानदेय जल्दी ही दिलाया जाए। वहीं मानदेय बढ़ाने का निर्णय शासन स्तर पर ही हो सकता है। इस दौरान अंजू, सरोज, इमराना बेगम, कौशल, अलका, अरुणा, शकुंतला, अमृता, गीता, बबीता, बाला, प्रकाशो, विमला, रजनी, संध्या, रविलता, पुष्पा, रजनी, आरती, पूनम, मुनेश, गीता, संगीता, सुशीला, ऊषा, बबीता मलिक, निशा, सुनीता, बालेश, कुसुमलता, राजेश आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें