थानाभवन नगर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारम्भ करते गन्ना मंत्री सुरेश राणा
- फोटो : SHAMLI
स्ट्रीट वेंडर्स योजना में आत्मनिर्भर बनेंगे छोटे व्यापारी: सुरेश राणा
थानाभवन। पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स योजना में छोटे व्यापारी आत्मनिर्भर बनेंगे। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया।
मंगलवार को नगर पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने योजना की उपलब्धि और भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कोरोना काल में छोटे व्यापारी के नाम से स्ट्रीट वेंडर योजना चलाई गई है। योजना में गरीब लोगों को बैंकों के चक्कर न काटने पड़े इसीलिए थानाभवन के सभी बैंक एसबीआई, पीएनबी, यूनियन बैंक, कोआपरेटिव बैंक, एचडीएफसी बैंक सभी के मैनेजर सहित स्टाफ नगरपंचायत सभागार में बुलाया गया है, ताकि जिस स्ट्रीट वेंडर, छोटे व्यापारी का खाता जिस बैंक में है, उसमें उसका फार्म भर सके। योजना में कार्यक्रम के अवसर पर अधिशासी अधिकारी थानाभवन मेघा गुप्ता,सभासद, विभिन्न बैंक के अधिकारी सहित लाभार्थी मौजूद रहे।