फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली प्रोत्साहन योजना में शामली डिपो की छह प्रतिशत अतिरिक्त आय

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दस दिवसीय होली प्रोत्साहन योजना में सहारनपुर परिक्षेत्र में यूपी रोडवेज का शामली डिपो ने पिछले साल की अपेक्षा इस साल छह प्रतिशत अधिक आय अर्जित की है। डिपो ने छह प्रतिशत अधिक आय अर्जित की है। पिछले साल की तुलना में इस साल 2.06 रुपये की अतिरिक्त कमाए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने होली के त्योहार पर अतिरिक्त आय अर्जित करने के लिए दस दिवसीय यूपी होली प्रोत्साहन योजना गत 13 मार्च से लेकर 22 मार्च तक लागू की थी। योजना के तहत डिपो की 24 अनुबंधित बसों ने दस दिन में 34.14 लाख रुपये की आय अर्जित की है। जबकि पिछले साल योजना में कुल 32.07 लाख रुपये की आय हुई थी। इस साल योजना में पिछले साल की अपेक्षा छह प्रतिशत अतिरिक्त 2.06 लाख की आय हुई है। रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया है कि दस दिवसीय योजना में पिछले साल 73 हजार 875 किमी रोडवेज की बसें चली थी। इस साल योजना में 76 हजार 639 किमी चली हैं। जो पिछली बार से 2764 किमी ज्यादा है। 21 मार्च को 4.41 लाख और 22 मार्च को 4.22 लाख की अधिकतम आय हुई। उन्होंने बताया कि शामली का यूपी रोडवेज डिपो सहारनपुर रीजन में छह प्रतिशत अतिरिक्त आय प्राप्त करने वाला पहला डिपो बन गया है। जबकि सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, छुटमलपुर डिपो अतिरिक्त आय में फिसड्डी साबित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें