फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौसाना में सिमरनजीत कौर बनीं प्रधान

विज्ञापन
चौसाना में गस्त करते पुलिसकर्मी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
चौसाना में सिमरनजीत कौर बनीं प्रधान
विज्ञापन

शामली, चौसाना। ग्राम प्रधान पद के लिए उप चुनाव में मतगणना के प्रारंभ से ही सिमरनजीत कौर ने बढ़त बना ली थी। उन्होंने 1179 मतों से विजय प्राप्त की। चौसाना में पंजाब सिंह के निधन के बाद प्रधान पद रिक्त चल रहा था, जिसके लिए उप चुनाव कराया गया था। बुधवार को ब्लॉक कार्यालय पर मतगणना हुई। जिसमें पंजाब सिंह की पत्नी सिमरनजीत कौर ने शुरू से ही बढ़त बना ली। पहले चरण की मतगणना में 517 वोटों से बढ़त बनाने के बाद तीनों चरणों में सिमरनजीत कौर को 2195 मत मिले। दूसरे नंबर पर गुलजार अहमद को 1013 वोट मिले। जबकि पूर्व विधायक ठाकुर जगत सिंह समर्थित मुकेश कश्यप को 1011 मतों के साथ तीसरा स्थान पर संतोष करना पड़ा। एहसान कुरैशी को 861 मत मिले। निर्वाचन अधिकारी अंकुर चौहान ने विजय प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया। इससे पूर्व मतगणना के दौरान एसडीएम विशु राजा ने दौरा किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मतगणना के दौरान झिंझाना एसओ श्यामवीर सिंह मय फोर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन

चौसाना में पुलिस, पीएसी तैनात
चौसाना। पंचायत उपचुनाव चौसाना के नतीजे आने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और पीएसी बल की तैनाती की गई है। चौसाना में ग्राम पंचायत उप चुनाव की सोमवार को वोटिंग हुई थी। जिसमें कुल 70.04 प्रतिशत मतदाताओं ने हिस्सा लिया था। मंगलवार को गिनती के बाद सुबह करीब 12 बजे नतीजों की घोषणा कर दी गई। स्व. पंजाब सिंह की पत्नी सिमरनजीत कौर को कुल 2190 मत मिले। वहीं प्रतिद्वंद्वी गुलजार अहमद को 1013 वोट मिले। उपचुनाव के नतीजे आने के बाद पुलिस ने गांव में पैदल मार्च भी किया।

चौसाना में प्रधान पद पर विजयी होने के बाद सर्मथकों के साथ खुशी मनाती सिमरनजीत कौर- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें