फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभम ने गोल्ड, मानसी ने जीता सिल्वर मेडल

विज्ञापन
शामली में मैडल दिखाते मार्शल आर्ट एकेडमी के खिलाडी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। शामली मार्शल आर्टस एकेडमी के खिलाड़ी शुभम निर्वाल ने गोल्ड और मानसी तरार ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
विज्ञापन

एकेडमी के कोच सोनू सैनी ने बताया कि 26 से 30 अगस्त तक गोवा में सीनियर और मास्टर्स नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें देशभर से करीब 1500 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शामली मार्शल आर्टस एकेडमी में अभ्यास कर रहे खिलाड़ी शुभम निर्वाल ने 92 किलोग्राम भार वर्ग में के-1 इवेंट में फाइनल मुकाबले में केरल के खिलाड़ी केे हराकर गोल्ड मेडल पदक प्राप्त किया।
इसके अलावा मानसी तरार ने 72 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। कोच ने बताया कि शुभम के गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही 10 से 20 मार्च 2022 को बैंकाक के चॉनबुरी में होने वाली छठी एशियन इंडोर मार्शल आर्टस गेम्स 2022 में अपना स्थान पक्का कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जिले की मुक्केबाजी टीम का हुआ चयन
शामली। शामली डिस्ट्रिक्ट अमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव सुशील कौशिक ने बताया कि बृहस्पतिवार को शामली बॉक्सिंग एकेडमी पर छह व सात सितंबर को झांसी में होने वाले राज्य स्तरीय चयन के लिए जिले की सीनियर पुरुष मुक्केेबाजी टीम का चयन किया। चयनित टीम में रामनिवास 51 किग्रा, हर्षित पाल 54 किग्रा, अरुण 60 किग्रा, मनोज कुमार 67 किग्रा, फैज 92 किग्रा में चयन हुआ है। चयनित टीम 15 से 21 सितंबर को कर्नाटक के बेल्लारी में होने वाली पांचवीं राष्ट्रीय सीनियर पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भाग लेगी। टीम के चयनकर्ता के रूप में सुशील कौशिक, मोहम्मद उस्मान, सनबीर शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें