फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में झाड़ियों में फंसा मिला शिवम का शव, मचा कोहराम

विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव गोमतीपुर में विलाप करते शिवम के परिजन। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता (शामली)। पूर्वी यमुना नहर में डूबे शिवम का शव रविवार को झाड़ियों में फंसा मिला। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव गोमतीपुर निवासी 17 वर्षीय शिवम पुत्र अशोक शनिवार को अपने पांच दोस्तों के साथ गांव भैंसवाल में डाक बंगले के पास पूर्वी यमुना नहर झाल वाले पुल पर नहाने गए थे। जिसमें नहाते समय दो युवक पानी की तेज रफ्तार में बह गए थे। सोनू पुत्र राजेंद्र को बेहोशी की हालत में ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जबकि शिवम डूब गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची गढ़ीपुख्ता पुलिस और गोताखोर की टीम शिवम की तलाश में जुट गई थी। देर रात तक कुछ पता नहीं चला।
परिजनों ने रविवार सुबह फिर से तलाश शुरू कर दी। शिवम का शव गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ गांव में पूर्वी यमुना नहर में झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। परिजनों के लिखित अनुरोध पर पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया। गांव में गमगीन माहौल में शिवम का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

शिवम गांव सिक्का के आरडी इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा में पढ़ रहा था। शिवम की मौत से गांव में भी शोक छा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें