फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व छात्र परिषद की कार्यकारिणी में शिवम बने अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली की पूर्व छात्र परिषद विद्यालय इकाई का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से शिवम शर्मा अध्यक्ष, मानव गुप्ता उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार सचिव, अंकित कुमार सह सचिव, पीयूष (शंशाक) कोषाध्यक्ष, अमित वर्मा सह कोषाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन

सदस्य पद पर सागर उपाध्याय, सन्नी मंगल, शंशाक गर्ग, अकिंत जैन, विकास कुमार, दुर्गादत्त गोस्वामी व विकास कुमार चयनित हुए। इसके अतिरिक्त आकाश संगल को सर्वसम्मति से जिला सह संयोजक का दायित्व दिया गया। इस दौरान पूर्व छात्र परिषद मेरठ के प्रांत प्रभारी डॉ. प्रेम कुमार राणा, ऑनलाइन मौजूद रहे। विद्यालय संयोजक मलूकचंद और जिला संयोजक रूपेश कुमार ने नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें