शामली जनपद के जलालाबाद में कस्बे के अहमदपुर में कुएं पर स्थापित शिवलिंग के चबूतरे को क्षतिग्रस्त करने को लेकर शनिवार देर रात एक ही समुदाय के दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चबूतरे को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक आरोपी को मौके से हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों को शांत कराया गया। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया।
जलालाबाद के निकटवर्ती ग्राम अहमदपुर में सार्वजनिक कुएं पर शिवलिंग बना हुआ है। आरोप है कि गांव के ही दो युवकों ने जानबूझकर उक्त शिवलिंग के स्थान को टीलर से क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसका मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया। साथ ही स्थान की मरम्मत कराने को कहा। जिस पर आरोपी झगड़ा करने पर उतारू हो गए। अन्य लोग भी उनके पक्ष में आ गए।