फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: महिला को उठाकर ले गए तीन युवक, चार दोस्तों को भी बुलाया, फिर सातों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 03 Sep 2024 12:20 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

तीन युवकों ने एक महिला का अपहरण कर लिया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर से दवाई लेने जा रही महिला ने चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसका वीडियो भी बनाया है। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म और लूट की धारा में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि रविवार रात वह बेटे के साथ शुगर की दवाई लेने जा रही थी। इसी दौरान बेटा बाइक से कहीं और चला गया। इसके बाद तीन युवक आए तथा उसका मुंह दबा कर ईख के खेत में ले गए। आरोपियों ने फोन करके चार अन्य युवकों को बुलाया। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसकी सोने की चेन व कुंडल भी आरोपियों ने छीन लिए। दुष्कर्म का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी।

उसका बेटा आया तो आरोपियों ने उसके बेटे की सोने की भी चेन छीन ली तथा बाइक तोड़ दी। पुलिस के अनसुार पीड़िता की तहरीर पर सामूहिक दुराचार और लूट के मामले में ऊंचा गांव निवासी जॉनी, सम्राट, राहुल और मदन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें