महिलाओं के दो पक्षों में आपस में मारपीट हो गई। एक महिला ने आरोप लगाया है कि चोट लगने से उसके चार साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
महिलाओं की आपसी मारपीट में चार साल का बच्चा घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव मंटी हसनपुर में दो दिन पहले डॉली का पड़ोस की महिला से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद पड़ोस की महिलाओं ने उससे मारपीट कर दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। डॉली का आरोप है कि महिलाओं ने उसके चार साल के पुत्र सुधांश के साथ भी मारपीट की। उपचार के दौरान उसकी शनिवार को मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने रविवार को महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण बिसरा सुरक्षित किया गया है। बिसरा परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि महिला से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।