फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: रेलवे स्टेशन का लोकार्पण कल, प्रधानमंत्री मोदी जालंधर से करेंगे ऑनलाइन शुभारंभ, होगा सीधा प्रसारण

Thu, 16 Jul 2026 07:36 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

अमृत भारत योजना के तहत शामली रेलवे स्टेशन का लोकार्पण शुक्रवार को प्रधानमंत्री करेंगे। स्टेशन पर 50 मिनट के लाइव कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्लेटफॉर्म नंबर-एक पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण होगा।
विज्ञापन
शामली रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नवीनीकरण एवं सुंदरीकरण किए गए शामली रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर से ऑनलाइन लोकार्पण करेंगे। दोपहर दो बजे शुरू होने वाले करीब 50 मिनट के कार्यक्रम का रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-एक पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर रेलवे प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और स्टेशन को सजाया गया है।
विज्ञापन

 

अमृत भारत स्टेशन योजना में शामली रेलवे स्टेशन को वर्ष 2021 में शामिल किया गया था। स्टेशन के नवीनीकरण एवं सुंदरीकरण के लिए रेलवे की गति शक्ति इकाई को कार्यदायी संस्था बनाया गया था। छह अगस्त 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मंडल के 32 रेलवे स्टेशनों सहित शामली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास किया था। 
 

इसके बाद करीब 24.95 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन पर विभिन्न विकास कार्य कराए गए। इनमें स्टेशन भवन का आधुनिकीकरण, यात्री सुविधाओं का विस्तार, लिफ्ट की स्थापना, 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज का निर्माण, सुंदरीकरण और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास शामिल है।
 

स्टेशन अधीक्षक रामेश्वर दयाल मीणा ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का शामली रेलवे स्टेशन पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम की व्यवस्था दिल्ली मंडल के अधिकारी संभालेंगे। जिले के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया है।
 
विज्ञापन

सरती देवी राजाराम स्कूल के छात्र-छात्राएं भरतनाट्यम सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। रेलवे स्टेशन परिसर को रंगाई-पुताई, आकर्षक सजावट, गमलों और साफ-सफाई के साथ विशेष रूप से संवारा गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों और आमजन के लिए कार्यक्रम के सुचारु संचालन की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

ये भी देखें...
Shamli: सीएम योगी कल कैराना आएंगे, विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और 262 करोड़ की PAC वाहिनी का करेंगे निरीक्षण
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें