फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : सात सुपरजोन, 18 जोन और 38 सेक्टरों में बांटा शामली जिला, कांवड़ियों के लिए भी रूट तय

Thu, 16 Jul 2026 05:32 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

Shamli News: शामली एसपी एनपी सिंह ने बताया कि कांवड़ की अधिकतम ऊंचाई 10 फुट और चौड़ाई 12 फुट तय की गई है। डीजे भी 75 डेसीबल से ज्यादा की ध्वनि पर नहीं बजने दिया जाएगा। वहीं शिवभक्तों के लिए सुरक्षा व्यवस्था के उचित इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन मास की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले को सात सुपर जोन, 18 जोन और 38 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन प्लान बनाकर लागू किया जाएगा। कांवड़ियों के लिए भी रूट तय किए गए हैं। 
विज्ञापन

 

पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि सात सुपर जोन, 18 जोन व 38 सेक्टरों में बांटकर व्यवस्था बनाई गई है। कांवड़ की अधिकतम ऊंचाई 10 फुट व चौड़ाई 12 फुट रखी जाएगी। डीजे की अधिकतम ध्वनि 75 डेसीबल रखी गई है। इसके लिए हरियाणा पुलिस-प्रशासन से वार्ता हो चुकी है। जनपद में तीन होल्डिंग एरिया बागपत की सीमा, कैराना में पानीपत बॉर्डर व बिडौली में करनाल बॉर्डर पर तीन होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। 
 

गांवों, कस्बों व शहरों में सुरक्षा समितियों के माध्यम से बैठकें आयोजित कर कांवड़ यात्रा से संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं। एसपी ने चेतावनी दी कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी ने खुराफात या शांतिभंग करने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

नगरपालिका कर्मचारियों ने कांवड़ मार्ग पर की साफ-सफाई
नगरपालिका शामली ने 30 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर सड़कों के किनारे साफ-सफाई कराई। पालिका ईओ विनोद सोलंकी और सफाई निरीक्षक अनिल कुमार ने कर्मचारियों को सफाई कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। ईओ ने बताया कि साफ-सफाई व्यवस्था के साथ शिवभक्तों के लिए पेयजल के उचित प्रबंध किए जाएंगे, प्रकाश के लिए लाइटें लगाई जाएंगी। सफाई मित्रों को निर्देशित किया गया कि शहरी क्षेत्र में स्थित मंदिरों पर साफ-सफाई कर चूने का छिड़काव किया जाए।
 
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में सहयोग करेंगी समितियां
कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए कस्बों और गांवों में गठित की जाने वाली समितियां समन्वय बनाकर पुलिस-प्रशासन का सहयोग करेगी। झिंझाना थाना प्रभारी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय समन्वय को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक गांव में गठित समितियां पुलिस के साथ मिलकर कावड़ियों की सुविधा और व्यवस्थाओं में सहयोग करेंगी। 

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: भैंसाली डिपो की सीएनजी रोडवेज बस में लगी आग, 45 यात्रियों को सुरक्षित निकाला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें