देर शाम को सरधना से लौटते समय जब वे बुटराडा-लोई नहर मार्ग पर कांजरहेड़ी से थोड़ा आगे फैक्टरी के निकट पहुंचे तो बाइक का पहिया सड़क में बने गड्ढे में अचानक गिर गया, जिससे बाइक असंतुलित हो गई और पीछे बैठी गुलिस्ता उछलकर सड़क पर गिरने से गंभीर घायल हो गई जबकि महिला के गोद से उछलकर सड़क किनारे कच्चे मार्ग पर जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई।
गंभीर रूप से घायल महिला बेहोश हो गई। शहजाद ने इसकी सूचना अपनी ससुराल और परिजनों को दी। इसके बाद बुटराड़ा से परिजन पहुंचे और महिला व बच्चे चिकित्सक के यहां ले गए, जहां से महिला को शामली रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई।
रात में ही परिजन शव को गांव मंसूरा ले गए। बाबरी थाना प्रभारी ने बताया हादसे में महिला की मौत होने का मामला जानकारी में आया है, लेकिन इस मामले में परिजनों की तरफ से कोई सूचना नहीं दी गई है।