फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल की मौत: इस हालत में मिली डेडबॉडी, गांव में छाया मातम, पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 24 Oct 2023 08:18 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : शामली निवासी हेड कांस्टेबल की बुलंदशहर में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, गांव में भी मातम छा गया है।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल बिजेंद्र सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के कांधला क्षेत्र के गांव भनेड़ा निवासी मुख्य आरक्षी बिजेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में गम का माहौल बन गया और गांव में शोक छा गया। वहीं, परिजन बुलंदशहर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


कांधला थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा निवासी बिजेंद्र सिंह जिला बुलंदशहर के थाना गुलावठी में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात थे। वे गुलावठी में सिकंदराबाद मार्ग पर किराये का कमरा लेकर अपने दो साथियों कांस्टेबल अमित कुमार व प्रमोद कुमार के साथ रहते थे।

सोमवार देर रात को ड्यूटी करने के बाद वे अपने कमरे पर आराम करने गए थे। मंगलवार को अमित कुमार अपनी ड्यूटी पर और प्रमोद कुमार पूजा करने के लिए मंदिर चले गए। उसी समय पड़ोस में रहने वाली महिला प्रसाद देने के लिए उनके कमरे पर गई तो मुख्य आरक्षी बिजेंद्र सिंह का पंखे से फंदा लगा हुआ देखा। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस बिजेंद्र को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार दोपहर को गांव भनेड़ा में परिजनों को बिजेंद्र की मौत होने की सूचना मिली तो कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें: रौंगटे खड़े कर देगा VIDEO: तड़पता रहा मासूम, तीमारदारों पर घूंसों बरसाते रहे डॉक्टर, डिप्टी CM ने लिया एक्शन
विज्ञापन

मृतक बिजेंद्र के चचेरे भाई अंकित ने बताया कि बिजेंद्र के पिता ब्रह्म सिंह किसान है। उनकी पत्नी का नाम अंजलि, दस साल की बेटी गुनगुन और आठ साल का बेटा सोनू है। उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलने पर परिजन बुलंदशहर चले गए हैं। अभी गांव में शव नहीं पहुंचा है। परिजनों में गम का माहौल बना है और गांव में शोक छाया हुआ है।

यह भी पढ़ें: Photos: मुजफ्फरनगर में किसानों का हल्ला बोल, भाकियू का SSP दफ्तर पर प्रदर्शन, बेरिकेड गिराया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें