फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शामली में नारकोटिक्स मामले में दबिश देने पहुंची हरियाणा पुलिस, ग्रामीणों के विरोध के बाद लौटे जवान

Thu, 23 Jul 2026 10:20 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के तिसंग गांव में नारकोटिक्स मामले में वांछित युवक को पकड़ने पहुंची हरियाणा पुलिस की कार्रवाई का ग्रामीणों और परिजनों ने विरोध कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर गलत युवक को पकड़ने का आरोप लगाया। विरोध बढ़ने के बाद पुलिस टीम बिना गिरफ्तारी के वापस लौट गई।
विज्ञापन
शामली में नारकोटिक्स के मामले में दबिश के लिए पहुंची टीम का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मधुबन थाना क्षेत्र की पुलिस टीम बृहस्पतिवार को वर्ष 2025 के एक नारकोटिक्स मामले में वांछित युवक की गिरफ्तारी के लिए शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव तिसंग पहुंची। पुलिस टीम ने एक युवक को पकड़ लिया, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। विरोध बढ़ने के बाद ग्रामीण युवक को पुलिस से छुड़ाकर ले गए और पुलिस टीम बिना गिरफ्तारी के वापस लौट गई।

विज्ञापन


युवक को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने किया विरोध
बताया गया कि हरियाणा पुलिस की टीम गांव में एक युवक को पकड़ने पहुंची थी। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस से युवक की पहचान और गिरफ्तारी के आधार के बारे में जानकारी मांगी।

विरोध बढ़ने पर पुलिस टीम को बिना गिरफ्तारी के वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस जिस युवक को पकड़ने पहुंची थी, वह वांछित आरोपी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शामली में नारकोटिक्स के मामले में दबिश के लिए पहुंची टीम का विरोध - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने कहा- गलत युवक को पकड़ने आई थी पुलिस
परिजनों का कहना है कि हरियाणा पुलिस जिस युवक की तलाश कर रही थी, वह उनका बेटा नहीं है। आरोप है कि पुलिस ने बिना सही सत्यापन किए उनके घर पर दबिश दी और युवक को पकड़ लिया।परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि समान नाम के कारण गलत युवक को पकड़ने का प्रयास किया गया। इसी बात को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई।

स्थानीय थाने में आमद नहीं कराने का भी आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि हरियाणा पुलिस ने स्थानीय झिंझाना थाने में आमद कराए बिना ही गांव में कार्रवाई की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस ने स्थानीय पुलिस को जानकारी देकर कार्रवाई की होती तो स्थिति अलग हो सकती थी। विरोध के बाद हरियाणा पुलिस की टीम गांव से लौट गई। मामले में पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें