फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: स्कूल में 10 रुपये की चोरी का आरोप लगाकर कक्षा चार की छात्रा को पीटा, घर आकर दे दी जान

Thu, 23 Jul 2026 12:10 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पचैंडा कलां गांव के प्राथमिक विद्यालय में आयुषी कक्षा चार में पढ़ती थी। आरोप है कि शिक्षिका सविता के बैग से 10 रुपये चोरी करने के आरोप में शिक्षक राजीव ने बच्ची को पीटा था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
आयुषी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पचेंडा कलां गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा आयुषी (10) ने अपने घर की रेलिंग में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा पर स्कूल में शिक्षिका सविता के बैग से 10 रुपये की चोरी करने का आरोप लगाया गया। इसके बाद शिक्षक राजीव ने उसकी पिटाई कर दी। अपमानित छात्रा घर पहुंची और जान दे दी। पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

 

ललितपुर के गांव चक लालौन निवासी अशोक राजपूत पिछले आठ साल से पचेंडा कलां गांव में सपा नेता अखाड़ा संचालक युधिष्ठिर पहलवान के आवास परिसर में अपने परिवार के साथ रह रहा है। बुधवार को उसकी पत्नी ज्योति घरों में चौका बर्तन करने के लिए मुजफ्फरनगर आई हुई थी।
 

अशोक ने बताया कि उसकी चारों बेटी स्कूल चली गईं। दोपहर के समय शिक्षिका सविता ने कॉल कर बताया कि आयुषी ने उसके पर्स से दस रुपये चोरी कर लिए हैं। छात्रा के पिता ने उसे समझा-बुझाकर घर भेजने के लिए कह दिया। आरोप है कि शिक्षिका ने शिक्षक राजीव से शिकायत की। राजीव ने छात्रा की पिटाई करते हुए अपमानित किया। 
 

स्कूल की छुट्टी होने के बाद चारों बहनें घर लौटीं तो माता-पिता के नहीं होने के कारण घर पर ताला लगा था। उसकी तीन बहनें खेलने के लिए चली गईं, जबकि आयुषी दीवार फांदकर घर में घुसी और रेलिंग पर कपड़ा बांधकर फंदा लगा लिया।
 
विज्ञापन

देर शाम पिता घर पहुंचा तो प्रकरण की जानकारी मिली। देर रात पीड़ित परिवार ने तहरीर दी। सीओ नई मंडी सुनील कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। बीएसए संदीप कुमार का कहना था कि मामले की जांच कराई जाएगी।

ये भी देखें...
छात्र आंदोलन: दिल्ली पहुंचे राकेश टिकैत, छात्रों के बीच बोले- आंदोलन पर किसानों की पूरी नजर, ट्रैक्टर भी तैयार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें