शामली के कैराना में ड्रग्स सप्लायर की तलाश में मंडावर में दबिश देने गई पानीपत सीआईए के सामने से ही आरोपी फरार हो गया। हरियाणा सीआईए ने आरोपी के साथी को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद आरोपी के परिजनों ने आरोपी को हरियाणा सीआईए के हवाले कर दिया। हरियाणा सीआईए आरोपी को अपने साथ ले गई।
सोमवार को हरियाणा के जनपद पानीपत की सीआईए फर्स्ट के एसआई रणबीर सिंह ने अपनी टीम के साथ कोतवाली पहुंच कर आमद दर्ज कराई। हरियाणा सीआईए अपने साथ एक करनाल निवासी ड्रग्स तस्कर को भी लेकर आई थी, जिसे पानीपत जेल से पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया था। जानकारी मिली थी कि ड्रग्स मंडावर निवासी शौकीन से खरीदी गई थी।