शामली जिले के गांव दथेडा में युवक का शव उसी के घर के सामने कार में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव को देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी ।पुलिस ने घटनास्थल को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और जांच पड़ताल शुरू की गई।
बताते हैं कि मृतक रात्रि के समय करीब दस बजे पने किसी रिश्तेदार को अस्पताल में भर्ती करा कर लौटा था ।अपने साथियों को उनके घरों पर छोड़कर अपने घर की ओर लौट के दौरान घटना हुई।जानकारी मिलने पर सीओ कैराना, एसओ झिंझाना मय पुलिस के मौके पर पहुंचे,मामले की जांच पड़ताल कर रही है।