फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: नलकूप के कमरे पर कराया आस्ट्रेलिया के झंडे के रंग का पेंट, लोग बोले ये तो...

Sun, 13 Oct 2024 04:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

चौसाना क्षेत्र के सिख समुदाय के युवक ने अपने खेत के कमरे पर विदेशी झंडे के रंग का पेंट करवा दिया। साथ ही झंडा भी बनवा लिया। 
विज्ञापन
नलकूप का कमरा आस्ट्रेलियन झंडे के रंग में रंगा हुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौसाना चौकी क्षेत्र के खोड़समा गांव में एक युवक ने अपने नलकूप के कमरे पर आस्ट्रेलिया के झंडे के रंग से पेंट करवा दिया। इस घटना का फोटो और पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने विरोध जताया। पुलिस और खुफिया विभाग मामले की जांच में जुट गया है।
विज्ञापन

दरअसल, हाल ही में चौसाना क्षेत्र के सिख समुदाय के युवक ने अपने खेत के कमरे पर विदेशी झंडे के रंग का पेंट कराया। साथ ही झंडा भी कमरे पर बनवाया गया। पता चलने पर किसी ने नलकूप की फोटो एक्स पर वायरल कर दी और कहा कि भारत में रहने के बावजूद दूसरे देश का झंडा बनवाना और पेंट कराना गलत है। ऐसे शख्स के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। लोगों ने भी तरह तरह की प्रतिक्रियाएं पोस्ट पर दीं। लोगों का कहना था कि विदेशी झंडे का पेंट करवाना देश की संप्रभुता का अपमान है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बढ़ते विरोध को देखते हुए पुलिस के साथ-साथ एलआईयू भी इस मामले की गंभीरता से जांच करने में जुट गई है। एलआईयू के अधिकारी युवक के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं और उसके इस कदम के पीछे की मंशा का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें