फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच की मौत, दो घायल, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 24 Dec 2023 04:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

उत्तर प्रदेश के शामली में शनिवार को हुए अलग अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि  दो घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Accident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के चार स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन

 
बाइक खाई में गिरी, एक की मौत, दूसरा घायल
कांधला में शनिवार की देर रात में बलवा निवासी चचेरे भाई नितिन और अमित बाइक पर सवार होकर दिल्ली से गांव के लिए जा रहे थे। जैसे ही दोनों गांव पंजोखरा से निकलने पर खंद्रावली के समीप पहुंचे तो मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी । इस हादसे में दोनों चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए । राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया । जहां पर चिकित्सक ने अमित 35 वर्ष पुत्र जसवीर को मृत घोषित कर दिया व गंभीर अवस्था में नितिन 28 वर्ष को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

भैंसा-बुग्गी और बाइक की भिडंत, एक की मौत, दूसरा घायल
शनिवार की देर रात ऊन गागोर मार्ग पर मोटरसाइकिल व भैंसा बुग्गी की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। गांव गागोर निवासी सनुज उर्फ गोलू पुत्र अशोक उम्र करीब 35 वर्ष मोटरसाइकिल से वापस अपने गांव जा रहा था। वहीं चीनी मिल से गन्ना तौल कर वापस लौट रहे ऊन निवासी विकास पुत्र महक सिंह अपनी भैंसा बुग्गी को लेकर गांव आ रहा था। रास्ते में दोनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार गोलू की मौके पर मौत हो गई वहीं विकास के पैर की हड्डी टूट गई । चीनी मिल से गन्ना तौल कर आ रहे अन्य किसानों ने पुलिस को सूचना दी तथा घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर गोलू को मृत घोषित कर दिया गया । पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
 

टैम्पों की टक्कर से किसान की मौत
थाना आदर्श मण्डी क्षेत्र के गांव महाबतपुर निवासी 53 वर्षीय किसान सतीश पुत्र सुखपाल रविवार सुबह लगभग साढे ग्यारह बजे दिल्ली सहारनपुर रोड पर गांव के बस स्टैन्ड के सामने बने डिवाइडर को पार कर रहे थे । अचानक गांव सिक्का की और से आ रहे टैम्पो ने जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर लगने से सतीश सड़क पर गिरे। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर किसान की मौत हो गई।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत
शनिवार शाम करीब 7 बजे गांव पावटी कला निवासी 30 वर्षीय तासिम उर्फ तौसीफ उर्फ तोसा गांव में ही एक घर के पास साइकिल खड़ी करके एक युवक से बात कर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने तासिम को टक्कर मार दी जिससे तासिम सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को सरकारी अस्पताल ले गए ,जहां से उसे मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में तासिम की मौत हो गई। तासिम मजदूरी करके परिवार का पेट पालता था और उसके चार-चार छोटे बच्चे हैं। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और मामले की जानकारी ली। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी विरेन्द्र सिंह कसाना ने बताया कि मृतक के भाई मुनफैद की तहरीर पर बीबीपुर हटिया निवासी बाइक चालक के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

ज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कंडेला निवासी विशाल शनिवार शाम को घर का सामान लेने के लिए आया था। रात को वह पैदल कैराना मार्ग से जा रहा था। गुलजारी वाला मंदिर के निकट पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सीएचसी शामली ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर रात में पुलिस अस्पताल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई विकास ने हादसे की शह कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात में मामला दर्ज किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें