फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: पूर्व विधायक के पेपर मिल में तिजोरी उखाड़कर चोरी की कोशिश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

Wed, 03 Jan 2024 05:53 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : शामली में पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल के पेपर मिल में तिजोरी उखाड़ कर चोरी की कोशिश की गई। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
शामली पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव सिक्का में स्थित पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल की मारुति पेपर मिल के ऑफिस में घुसे चोरों ने तिजोरी को उखाड़कर चोरी करने का प्रयास किया। उसी दौरान मिल के कर्मचारी के आने पर चोर तिजोरी को छोड़कर फरार हो गए। चोर गल्ले में रखे करीब तीन हजार रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने मिल में पहुंच कर घटना की जानकारी ली। दो चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस चोरों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


रोज की तरह मंगलवार रात से सुबह तक घना कोहरा छाया हुआ था। गांव सिक्का स्थित पूर्व विधायक एवं नगर पालिका शामली के पूर्व चेयरमैन राजेश्वर बंसल का मारुति पेपर मिल है। कोहरे का फायदा उठाते हुए चोरों ने पेपर मिल के ऑफिस की पीछे की तरफ दीवार में लगी खिड़की को उखाड़ा और अंदर ऑफिस में घुस गए। चोरों ने ऑफिस के जीने (सीढ़ी) के रास्ते ऊपरी मंजिल पर बने ऑफिस में पहुंचे और वहां दराज में रखी करीब तीन हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली।

इसके बाद उन्होंने तिजोरी को खोलने की कोशिश की, लेकिन जब तिजोरी नहीं खुली तो उन्होंने दीवार में लगी तिजोरी को उखाड़ लिया और उसे उठाकर ले जाने लगे। तिजोरी को लेकर जीने तक पहुंचे थे कि उसी दौरान मिल का एक कर्मचारी ऑफिस में पहुंच गया। उसने दरवाजे खुला देखा तो उसे शक हुआ। उसने अंदर जाकर देखा तो पीछे वाली खिड़की उखड़ी मिली। इसके बाद उसने शोर मचा दिया, जिस पर मिल के कर्मचारी मौके पर इकट्ठा हो गए। इसी दौरान मौका पाकर चोर खिड़की से कूदकर फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सीसीटीवी कैमरे में दो लोग दिखाई दे रहे है, जो चादर से मुंह को लपेटे हुए नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे के अनुसार, घटना सुबह चार बजे के आसपास की बताई गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की पहचान करने में जुटी है। घटना की तहरीर मिल कर्मचारी गय्यूर की तरफ से आदर्श मंडी थाने पर दी गई है।

यह भी पढ़ें: Meerut: स्कूल ले जाने के बहाने छात्रा से जंगल में ले जाकर दुष्कर्म, कंकरखेड़ा में मासूम से दादा ने की दरिंदगी
विज्ञापन

पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने बताया कि तिजोरी में डेढ़-दो लाख रुपये रहते हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव भटनागर का कहना है कि पेपर मिल में तिजोरी को चोरी करने की कोशिश की गई। घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Weather Update: पश्चिमी यूपी में महसूस हो रही मनाली की ठंड, रात में सुकून न दिन में चैन, अगले पांच दिन मुश्किल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें