फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शाहनवाज की मां बोली- बेटों के हत्यारों को फांसी दो

Sat, 09 Aug 2025 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना कोतवाली में मृतक शाहनवाज की मां सरवरी व बहन शबाना-संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
कैराना। शुक्रवार को शाहनवाज की मां सरवरी, बहन शबाना अन्य परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे। मृतक की मां ने बताया कि बुधवार को मैफरीन उसके बेटे शाहनवाज को शादी के नाम पर साथ लेकर आई थी। उसे क्या पता था कि पुत्रवधु ही उसके बेटे की हत्या करा देगी। मैफरीन अपने साथ 75 हजार रुपये, अपने सारे सोने चांदी के जेवर भी साथ लेकर आई थी। उनको अभास नहीं हुआ कि मैफरीन इतनी चरित्रहीन है। मैफरीन घंटों तक फोन पर बाते करती रहती थी। बेटे ने फोन करने की बात अपने पिता शाहनवाज को बताई थी तो मैफरीन ने कई बार अपने बेटे को पीटा था। मां सरवरी व बहन शबाना ने कहा कि वो अल्लाह से दुआ मांगते हैं कि हत्यारी मैफरीन व उसके प्रेमी तसव्वुर तथा उसके साथियों को फांसी की सजा दिलाए। उसका सीधा साधा बेटा छीन लिया।
विज्ञापन





अमरूद विक्रेता बोला, हत्या के समय शांत खड़ी थी मैफरीन
कैराना। कोतवाली प्रभारी धर्मेद्र सिंह ने बताया कि हत्या के स्थान पर एक युवक ठेली पर अमरूद बेच रहा था जिसने पूरा मंजर देखा था। अमरूद बेचने वाले ने बताया कि जिस समय हत्यारे शाहनवाज की हत्या कर रहे थे उस समय मैफरीन शांत खड़ी तमाशा देख रही थी, जबकि उसे पति को बचाने के लिए हत्यारों से भिड़ जाना चाहिए था। इसके बाद पुलिस ने मैफरीन के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल देखी तो उसमें तसव्वुर के नंबर पर दिन में कई बार लंबी बात होना पाया गया। वह लगातार उसे लोकेशन बता रही थी।


जगह चाकू मारे, कमर में एक गोली
कैराना। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शाहनवाज की हत्या बेरहमी से की गई थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के अनुसार, शाहनवाज पर चाकू से तीन बार वार करके गला काटा गया था। चाकू का एक वार शाहनवाज के सीने में पाया गया। जबकि कमर के अंदर से गोली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें