शामली बीएसएम स्कूल में आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र । स्कूल
शामली। शहर के बीएसएम स्कूल में टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें जूनियर वर्ग में कक्षा नौ व दस और सीनियर वर्ग में कक्षा 11वीं व 12वीं की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सीनियर वर्ग में इंटरमीडिएट की टीम विजेता रही।
प्रथम मुकाबला कक्षा 9 के सिद्धार्थ और ब्रह्माशं व कक्षा 11 के नमन और वंश के बीच हुआ। जिसमें कक्षा 9 की टीम ने 15-9 और 15 -10 से जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला कक्षा 10 के लक्ष्य और वंश व कक्षा 12 के कविश और चिराग के बीच हुआ। जिसमें कक्षा 12 ने 15 -12 और 15 - 13 से जीत हासिल की। फाइनल मैच कक्षा 10 और कक्षा 12 की टीम के बीच हुआ। जिसमें कक्षा 12 की टीम ने पहले राउंड में 15 -11 दूसरे राउंड में 10 - 15 तीसरे राउंड में 13 - 15 से जीत हासिल की। प्रधानाचार्य राहुल चौधरी , मैनेजर छाया सिंह, चैयरमेन सूर्यवीर सिंह ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया।