फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पायर अवार्ड से बच्चों में जग रही वैज्ञानिक सोच

विज्ञापन
शामली के छात्र नदीम प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते। फाइल फोटो - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
इंस्पायर अवार्ड से बच्चों में जग रही वैज्ञानिक सोच
विज्ञापन

शामली। जिले के बाल वैज्ञानिक अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं। इंस्पायर अवार्ड व अन्य प्रतियोगिताओं से बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित हो रही है। इस साल इंस्पायर अवार्ड 2020 के लिए 63 बच्चों ने आवेदन किया है, जबकि पिछले साल 2019 में 31 बच्चों ने प्रतिभाग किया था, जिनमें चार बच्चों का जिला स्तर पर और एक बच्चे का प्रोजेक्ट राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में शामिल हुआ। इस योजना में कक्षा 6 से 10 तक के बच्चे प्रतिभाग करते हैं और जिला स्तर पर चयनित बच्चों को प्रोजेक्ट तैयार करके लिए शासन की तरफ से 10 हजार रुपये मिलते हैं।
- राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में शामिल हुआ अवनि का प्रोजेक्ट
2019 में इंस्पायर अवार्ड में जिला स्तरीय प्रदर्शनी में होली हेवन स्कूल के सत्यम गोयल व आदित्य कुमार, सरतीदेवी राजाराम स्कूल के सत्यम गुप्ता और स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली की छात्रा अवनि अग्रवाल शामिल रहीं। अवनि का अल्ट्रासोनिक ब्लाइंड स्टिक प्रोजेक्ट लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में शामिल हुआ था।
विज्ञापन

- राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में भी बच्चों ने कमाया नाम
2019 में जूनियर वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर के अनुराग शर्मा व देवी उमरा कौर की छात्रा कशिश, सीनियर वर्ग में रॉक गोल्ड की खुशी तायल व खुशी शर्मा के प्रोजेक्ट जिला स्तर के बाद राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में शामिल हुए। खुशी तायल का प्रोजेक्ट वेस्ट कार्ड बोर्ड से टाइल्स बनाना केरल में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी में शामिल हुआ था।
-राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में चयनित हुआ नदीम का प्रोजेक्ट
राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान प्रयागराज द्वारा आयोजित जवाहरलाल नेहरू विज्ञान गणित एवं पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी में पिछले साल जूनियर वर्ग में छह और सीनियर वर्ग में चार बच्चे जिला स्तर पर चयनित हुए थे। इनमें सर्वोदय कान्वेंट स्कूल कसेरवा के गुलफाम, अंशुल शर्मा, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रियांशु व रचित, चंदनलाल नेशनल इंटर कालेज कांधला के जीशान और आरके इंटर कालेज शामली के आसिफ शामिल रहे। सीनियर वर्ग में लाला लाजपत राय इंटर कालेज थानाभवन के अंशुल, सर्वोदय कान्वेंट स्कूल कसेरवा के नदीम, सरस्वती विद्या मंदिर के पार्थ मित्तल व शुभम प्रोजेक्ट के साथ शामिल हुए। इनमें नदीम का संसाधन प्रबंधन प्रोजेक्ट राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयनित हुआ था।
जापान में मानवी ने बढ़ाया देश का मान
बीएसएम स्कूल शामली की छात्रा गांव टिटौली निवासी मानवी ने 2015 में ऑटोमेटिक ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम प्रोजेक्ट तैयार किया था। यह प्रोजेक्ट, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने के बाद जापान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदर्शित हुआ था। मानवी ने देश का प्रतिनिधित्व कर जिले का मान बढ़ाया था।
जिले के बच्चों में विज्ञान के प्रति रुझान बढ़ रहा है। बाल वैज्ञानिकों के प्रोजेक्ट जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए चयनित हो चुके है। इस साल इंस्पायर अवार्ड के लिए 63 बच्चों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

- वीके गुलाटी, समन्वयक, जिला विज्ञान क्लब एवं प्रधानाचार्य आरडी इंटर कालेज सिक्का।

शामली के छात्रा अवनी प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देती। फाइल फोटो- फोटो : SHAMLI

शामली की छात्रा खुशी तायल को सम्मानित करते तत्कालीन डीएम अखिलेश सिंह। फाइल फोटो- फोटो : SHAMLI

शामली की छात्रा अवनि- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें