फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस कार्यकर्ताओं ने किया पथ संचलन

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। हिंदू नव वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आर्य समाज मंदिर में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पूरे गणवेश में कस्बे के मुख्य मार्गों से पथ संचलन किया। पथ संचलन के दौरान रास्ते में व्यापारियों और भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर के स्वागत किया।
विज्ञापन

आर्य समाज मंदिर में बौद्धिक सत्र के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में सह विभाग संघचालक राम भरोसे ने कहा कि आज हम सब यहां पर संघ के संस्थापक डॉ. केशवराम बलिराम हेडगेवार का जन्मदिन और साथ में नववर्ष भी मना रहे हैं। हिंदू संस्कृति और परंपरा के मुताबिक नव वर्ष हिंदी महीने चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है।
जनवरी माह में मनाए जाने वाले नववर्ष पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह दूसरों की परंपरा है। इसके बाद पथ संचलन शुरू हुआ। भारतीय स्टेट बैंक, बिड़ौली स्टैंड, डेयरी बस स्टैंड, छोटा बाजार, थाना, मुख्य बाजार होते हुए वापस आर्य समाज मंदिर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

अध्यक्षता अशोक बहादुर मित्तल ने की। जिला संघचालक भगवती प्रसाद विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे। स्वयंसेवकों ने हाथों में दंड लेकर आर्य समाज मंदिर से पथ संचलन शुरू किया। कार्यक्रम में जिला प्रचारक विराट, रविंद्र कुमार, अश्वनी कुमार, सुभाष, रवि, राजेंद्र कुमार, आकाश, हार्दिक बिंदल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें