फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्म पगड़ी के लिए खाप चौधरियों को दिया निमंत्रण

विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव भैसवाल में बाबा सूरजमल से वार्ता करते रालोद कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। चौधरी अजित सिंह की श्रद्धांजलि सभा व रस्म पगड़ी रविवार को बागपत के छपरौली में होगी, जिसके लिए शुक्रवार को भैंसवाल गांव में बत्तीसा खाप के सभी जातियों के चौधरियों को निमंत्रण दिया गया।
विज्ञापन

चौ. सूरजमल व ब्राह्मण समाज के कुलदीप चौधरी, कश्यप समाज के भोपाल सिंह, हरिजन समाज के रणवीर सिंह, वाल्मीकि समाज के सहेंद्र सिंह, सेन समाज से समय पाल, प्रजापति समाज से रामकुमार, वैराग्य समाज से राम मेहर व अंसारी समाज से यूसुफ आदि को निमंत्रण दिया गया। ग्राम बहावड़ी में हरपाल सिंह कश्यप, महावीर कश्यप, संजीव कुमार, प्रमोद राणा जी व हरेंद्र सिंह मलिक के साथ चौधरी भंवर सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कश्यप समाज के मंदिर पर जगनेर कश्यप, कुंवर सिंह कश्यप और वीर सिंह कश्यप से भी मुलाकात की और श्रद्धांजलि सभा व रस्म पगड़ी में पहुंचने का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि समाज के 36 बिरादरियों के सम्मानित चौधरी रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को पगड़ी बांधेंगे। इस अवसर पर रालोद जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, पूर्व विधायक अब्दुल वारिस राव, अशरफ अली खान, जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार, प्रसन्न चौधरी, योगेंद्र चेयरमैन, ऋषिराज, डॉ. विक्रांत जावला, अरविंद झाल, देवराज पहलवान, संजेश आदि मौजूद रहे।
---------------------
अजित सिंह के दिल में बसती थी किसान की आत्मा
कांधला। चौधरी अजीत सिंह की रस्म पगड़ी को लेकर डांगरोल में पूर्व प्रधान सुधीर के आवास पर बैठक हुई। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी, डॉ. विक्रांत जावला, पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड़, योगेंद्र चेयरमैन ने कहा कि 36 बिरादरी के खाप चौधरी अजीत सिंह के पुत्र और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को पगड़ी बांधेंगे। अजीत सिंह का निधन समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। किसान की आत्मा उनके दिल में बसती थी। जयंत चौधरी की ओर से सभी खाप चौधरियों के लिए निमंत्रण पत्र भेजा गया है। इसी श्रृंखला में हमने कांधला ब्लॉक के गांव भभीसा में जो जावला खाप केचौ. सचिन व डांगरोल में नरेंद्र चौधरी, चौ. हेतगिरी गोस्वामी, चौ. यशवीर हरिजन, चौ. राजेंद्र प्रजापति, चौ. रविंद्र वाल्मीकि, चौ. जुगती कोरी, चौ.ओमबीर कश्यप, चौ. इकबाल धोबी, चौ.राजू शर्मा को आमंत्रित किया। इस अवसर पर सुनील कुडाना, सुधीर प्रधान, जयकुमार, बीजे सिंह भभीसा, दिनेश, धर्मेंद्र, साहब सिंह प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें