फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोड़समा से चौसाना तक सड़क निर्माण का काम शुरू

विज्ञापन
बिडौली-चौसाना मार्ग पर होता सडक का निर्माणकार्य - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
खोड़समा से चौसाना तक सड़क निर्माण का काम शुरू
विज्ञापन

शामली, चौसाना। जिले की बदहाल पड़ी सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। बिड़ौली-चौसाना मार्ग पर खोड़समा से चौसाना तक करीब सात किलोमीटर की सड़क का निर्माण शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

चौसाना-बिड़ौली मार्ग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीण काफी संघर्षरत थे। कई बार धरने-प्रदर्शन हुए और प्रशासनिक अधिकारियों को इसके संबंध में ज्ञापन दिए गए। अमर उजाला ने अपने अभियान को आगे बढ़ाया और लोगों की आवाज व समस्या को जिले के अधिकारियों की टेबल तक लेकर गया, जिसके बाद प्रशासन जागा। बुधवार शाम को ही लोक निर्माण विभाग का अमला, साजो सामान लेकर पहुंच गया और सड़क की सफाई करने लगा। कर्मचारियों ने सुबह से ही काम करना शुरू कर दिया था। सड़क के ठेकेदार रामकुमार त्यागी का कहना है कि प्रशासन द्वारा खोड़समा से चौसाना तक करीब सात किमी मार्ग की मरम्मत का ठेका मिला है। इस काम को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उधर, खोड़समा से बिड़ौली तक करीब साढ़े छह किमी की सड़क बेहद खराब है, लेकिन इसका निर्माण अभी नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें