फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने ऊन-थानाभवन प्रधानों को दिया प्रशिक्षण, -गांवो का विकास प्रधानो की जिम्मेदारी बताई-

विज्ञापन
शामली विकास भवन में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में प्रधानों को जानकारी देते सीडीओ। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
गांवों में विकास कार्यों की जिम्मेदारी प्रधानों की
विज्ञापन

शामली। थानाभवन व ऊन के सभी ग्राम प्रधानों की एक दिवसीय कार्यशाला में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को वित्तीय नियमों की जानकारी दी। उन्होंने शासन की प्राथमिकता व जनता की प्राथमिकता वाले कार्यों का बोध कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नवीन विकास भवन के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ सीडीओ शंभू नाथ तिवारी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित प्रधानों को बधाई दी। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को ऑपरेशन कायाकल्प के तहत व अन्य होने वाले कार्य पंचायती भवन, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, जल संरक्षण, खेल मैदान, जल संचयन, वृक्षारोपण और कोविड-19 में मरने वालों की याद में स्मृति वाटिका, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अलावा विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बिंदुवार समझाया। उन्होंने कहा कि सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों गांव का विकास के लिए कार्य करना है। कार्यशाला में डिप्टी कलक्टर शिव प्रसाद यादव, डिप्टी कलक्टर निकिता, जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी नंदलाल सहित दोनों ब्लाक के अधिकारी, ग्राम सचिव सहित दोनों विकासखंडों के सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें