फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- शहर में देव प्रतिमाओ की निकली शोभायात्रा, जगह- जगह हुआ स्वागत

विज्ञापन
शामली के मौहल्ला रामशाला में मूर्ति प्राणप्रतिष्टा के दोरान शोभा यात्रा का शुभारंभ करते पूर्व - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
देव प्रतिमाओं की शोभायात्रा में बही भक्ति की धारा
विज्ञापन

शामली। श्री जय हनुमान सेवा मंडल की ओर से भगवान विष्णु- लक्ष्मी एवं श्रीराधा कृष्ण की प्रतिमाओं की शहर के मुख्यमार्गों पर जुलूूस निकाला गया। जगह- जगह प्रतिमाओं का श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जय हनुमान सेवा मंडल की ओर से शहर के गोशाला रोड मोहल्ला रामशाला में रामेश्वर मंदिर में भगवान विष्णु- लक्ष्मी एवं श्रीराधा कृष्ण की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 23 अगस्त से चल रहा है। शनिवार को दोपहर बजे मंदिर स्थल से देव प्रतिमाओं की परिक्रमा कार्यक्रम का शुभारंभ शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने शुभारंभ किया। देव प्रतिमा की शोभायात्रा गणेश चौक, गुजरातियान, अजुध्या चौक, गांधी चौक बड़ा बाजार, सुभाष चौक, रेलवे रोड से होते हुए धीमानपुरा के भिक्की मोड़ से गोशाला रोड होते हुए रामेश्वर मंदिर मे समाप्त हुआ। जय हनुमान सेवा मंडल के पवन गोयल ने बताया कि रविवार को देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा सुबह 7.30 बजे से लेकर 10बजे तक विधि विधान से मंत्रोच्चार के बीच की जाएगी। सुबह दस बजे कलश स्थापना, ब्राह्मण पूजा, कन्या पूजन के बाद विशाल भंडारा प्रारंभ किया जाएगा। इस मौके पर विपिन गोयल,चेतनमुंजाल, राममेहर गर्ग, शिशिर जैन, रामकिशोर गोयल,दीपक जैन, अशोक कुमार, रविंद्र गोयल, नरेंद्र अग्रवाल मौजूूद रहे।

शामली के मौहल्ला रामशाला शोभा यात्रा में सजी मुर्ति- फोटो : SHAMLI

शामली के मौहल्ला रामशाला में मूर्ति प्राणप्रतिष्टा के दोरान शोभा यात्रा में भाग लेती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें