फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की 230 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद का आरक्षण जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की 230 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद का आरक्षण जारी
विज्ञापन

शामली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान पद के लिए आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। जिले की 230 ग्राम पंचायतों में से 11 अनुसूचित जाति महिला और 18 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुईं हैं। कुल 29 पंचायतें अनुसूचित जाति के खाते में गईं हैं। ओबीसी के लिए 64 पंचायतें आरक्षित हुई हैं। इनमें 23 ओबीसी महिला तथा 41 ओबीसी के लिए हैं। 44 ग्राम पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित हुईं जबकि 93 ग्राम पंचायतें सामान्य रहीं हैं।
त्रिस्तरीय पंचायतों के आरक्षण पर चार से आठ मार्च तक आपत्तियां ली जाएंगी। डीपीआरओ आलोक शर्मा ने बताया कि आपत्तियां ब्लॉक, जिला पंचायत तथा डीपीआरओ कार्यालय में दर्ज की जाएंगी। इसके बाद प्राप्त हुई आपत्तियों को नौ मार्च को डीपीआरओ एकत्र किया जाएगा और दस से 12 मार्च तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 13 या 14 मार्च को आरक्षण का अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

शामली ब्लॉक ग्राम प्रधान पद का आरक्षण
ग्राम पंचायत सिलावर, कांजरहेड़ी अनुसूचित जाति महिला, भनेड़ा जट, करोदा हाथी और बुटराड़ी अनुसूचित जाति, चूनसा, सोंटा, खेड़ी करमू और बुटराडा को ओबीसी महिला, काबड़ौत, लिलौन, ताजपुर सिंभालका, गोहरपुर, फतेहपुर, खानपुर तलवा माजरा को पिछड़ा वर्ग, गोहरनी, भैंसवाल, बरला जट, लांक, करोड़ी, जंधेड़ी को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। भाजू, सिक्का, जलालपुर, आदमपुर, बहावड़ी, कुड़ाना, झाल, धनैना, बलवा, खानपुर, कुरमाली, भिक्का माजरा और कासमपुर ग्राम पंचायतें अनारक्षित रखी गईं हैं।
थानाभवन ब्लॉक ग्राम प्रधान पद का आरक्षण
महावतपुर, दभेड़ी और जलालाबाद देहात अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हुई हैं। बाबरी, हरड़ फतेहपुर, भनेड़ा उद्दा, भंदौड़ा, बंतीखेड़ा और हींड अनुसूचित जाति, काजीपुर, मानकपुर, जसाना उर्फ मस्तगढ़, अंबेहटा याकूबपुर और हिरनवाड़ा ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हैं। गोगवान जलालपुर, चंदेनामाल, जानीपुर, थानाभवन देहात, ख्यावड़ी, सोंटा रसूलपुर, बुंटा तथा गुराना ग्राम पंचायत पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुई है। निरालसी कादरगढ़, दखोड़ी जमालपुर, रायपुर लाडोमाजरी, मनट मंटी, निरालसी मारूखेड़ी, ओरंगाबाद उर्फ गंदेवड़ा, तितारसी पंवारखेड़ा, खानपुर और खेड़ा गदाई को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। भैसानी इस्लामपुर, गढ़ी अब्दुल्ला खां, सोहजनी उमरपुर, कैडी, हसनपुर लुहारी, नौजल-नौजली, उमरपुर, पलठेड़ी, कैल शिकारपुर, यारपुर, जाफरपुर, उस्मानपुर, मादलपुर, कुतुबगढ़, अब्दुल्लापुर मोरमाजरा, नांगल इस्लामपुर, अहाता गोसगढ़, अहमदपुर और मुल्लापुर अनारक्षित हैं।
ऊन ब्लॉक ग्राम प्रधान पद का आरक्षण...
उल्हैनी, रजाकनगर, पिंडौरा जहांगीरपुर तथा गुज्जरपुर अनुसूचित जाति महिला, यूसुफ चौतरा, ऊदपुर, टपराना, रंगाना, केरटू, जैनपुर छतैला अनुसूचित जाति, भोगी माजरा, कबीरपुर अहतमाल, बल्ला माजरा, नाई नंगला सकौती, याहियापुर, जिजौला और नाई नंगला नवीन पिछड़ा वर्ग महिला, भड़ी मुस्तफाबाद, भमेड़ी शाहपुर, मालैंडी, दथेड़ा, खोड़समा, तिसंग, गंगारामपुर खेड़की, पुरमाफी, म्यानकस्बा, नौनांगली, पीरखेड़ा, खेड़ा भाऊ और गागौर को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। बीबीपुर जलालाबाद, हसनपुर, ढिंढाली, दरगाहपुर, पांथुपुरा, सिकंदरपुर, आकापुर फूसगढ़, चौसाना जदीद, बीना माजरा, हरसाना, बसी चुंधियारी, ताना और पटनी परतापुर को महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। इसके अलावा चौसाना अहतमाल, जमालपुर, शामली शामला, खेड़ी खुशनाम, अंबेहटा रिंदान, काला माजरा, बिडौली सादात, हथछौया, दुल्लाखेड़ी, गढ़ी हसनपुर, लाव्वा दाऊदपुर, ओदरी फतेहपुर, राझड़, भाटू, पेलखा, मुंडेट खादर, खानपुर जाटान, सूबरी, बझेड़ी, डोकपुरा, कमालपुर, टोडा, मंसूरा, खेड़की, वेदखेड़ी, सांपला, मछरौली और सींगरा ग्राम पंचायत प्रधान पद अनारक्षित हैं।
कांधला ब्लॉक ग्राम प्रधान पद का आरक्षण...
ग्राम पंचायत ताहिरपुर भभीसा अनुसूचित जाति महिला, भारसी और हुरमंजपुर अनुसूचित जाति, किवाना, ख्वासपुर तथा मतनावली ओबीसी महिला, डूंडूखेड़ा बांगर, कनियान, नाला, लिसाढ़, डुढार तथा इस्लामपुर घसौली पिछड़ा वर्ग, डांगरौल, कांधला देहात, खंद्रावली, रसूलपुर गुजरान, ब्रह्मखेड़ा, रामपुर खेड़ी और पंजोखरा महिला के लिए आरक्षित हुई हैं। गंगेरू, मीमला, असदपुर जिढ़ाना, गुर्जरपुर फतेहपुर, इस्सोपुर टील, जसाला, भनेड़ा, खेड़ा कुरतान, सुन्ना, सल्फा, चढ़ाव, आल्दी, मलकपुर, लोहरीपुर अनारक्षित हैं।
विज्ञापन

कैराना ब्लॉक ग्राम प्रधान पद का आरक्षण...
ग्राम पंचायत ऊंचागांवा अनुसूचित जाति महिला, टिटौली अनुसूचित जाति, तितरवाड़ा, बधेव कन्नूखेड़ा, मुंडेट कला एवं ऐरटी पिछड़ा वर्ग महिला, मामौर, सहपत, बराला, जहानपुरा, जंधेड़ी, मलकपुर, बसेड़ा और बीबीपुर हटिया पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुई हैं। अकबरपुर सुन्हैटी, झाड़खेड़ी, मोहम्मदपुर राई, मवी अहतमाल तिमाली, शेखूपुरा, कंडेला, गोगवान, पावटी कला और बुच्चा खेड़ी महिला के लिए आरक्षित हुई है। इसके अलावा कसेरवा कला, कैराना देहात, रामडा, कसेरवा खुर्द, भूरा, मवी, अलीपुर, दभेड़ी खुर्द, गंदराऊ जगनपुर, हिंगोखेड़ी, पंजीठ, इस्सोपुर खुरगान, मन्ना माजरा, नंगला राई, बीनड़ा, बरनावी, मंडावर तथा बधूपुरा को अनारक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें