राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन
शामली। वीवी पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन किया गया। समापन समारोह में स्वयं सेवक और सेविकाओं को विद्यालय के प्रबंध समिति के सचिव दीपक जैन और प्राचार्या मंजू मगन ने सम्मानित किया।
सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज के सचिव दीपक जैन ने फीता काटकर और कालेज प्राचार्य डाक्टर मंजू मगन ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। लक्ष्य गीत छात्र आकाश कुमार ने प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम अधिकारी गिरीश नारायण यादव ने सात दिवसीय शिविर के कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। महाविद्यालय के सचिव दीपक कुमार, प्राचार्या डाक्टर मंजू मगन ने आकाश प्रथम, शिवानी द्वितीय, रिया सैनी तृतीय, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार लक्ष्मीबाई टोली, सरोजनी नायडू टोली, मीराबाई टोली को दिया गया।
पोस्टर, स्लोगन प्रतियोगिता प्रथम में साहिबा, द्वितीय गुंजन, मीनाक्षी तृतीय स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डाक्टर प्रताप कुमार, पूजा राय, डाक्टर जयविंद्र तोमर, डाक्टर बबली, नारायण सिंह, डाक्टर अरविंद कुमार, दीपक कुमार, डाक्टर अनुप्रीता, ऋचा भारद्वाज मौजूद रहे।