फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सड़क दुर्घटना में तीन कांवड़ियों के घायल होने की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सावन की कांवड़ यात्रा के दौरान सहारनपुर मार्ग पर कार की टक्कर लगने से हरियाणा निवासी बाइक सवार तीन कांवड़ियों के घायल होने के मामले में कार चालक के विरुद्ध आदर्श मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बबैल रोड रामनगर काॅलोनी पानीपत निवासी प्रकाश चंद ने आदर्श मंडी थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 12 जुलाई की रात करीब दस बजे उसका पुत्र गौरव व उसके दो साथी आशीष व विजय घर से बाइक पर सवार होकर हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे। जब वे आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में एसटी तिराहा से आगे सहारनपुर रोड पर पहुंचे तो सहारनपुर की तरफ से आ रही कार ने गलत दिशा में आकर बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। बाइक की टक्कर लगने से तीनों कांवड़िये गंभीर घायल हो गए।
पीड़ित का कहना है कि डाक्टरों ने बताया कि हादसे में गौरव के पैर में गंभीर चोट लगी है, जिससे उसका पैर काटना पड़ेगा। पीड़ित ने कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। आदर्श मंडी थाना प्रभारी ने बताया पीड़ित की तहरीर के आधार पर कार के नंबर के आधार पर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें