शामली। टोडा के प्रधान पर ग्रामीणों ने धनराशि का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने डीएम से शिकायत कर मामले की जांच कराकर वसूली कराने की मांग की है।
टोडा गांव के विकास गिल, जोगेंद्र ने बताया कि गांव में वर्ष 2019 से 2022 तक विकास कार्यों में डेढ़ करोड़ से अधिक धनराशि खर्च होना दिखाया गया, लेकिन धरातल पर धनराशि खर्च नहीं की गई है। विकास कार्यों के नाम पर धनराशि का दुरूपयोग किया गया है। हैंडपंप रिबोर, मरम्मत कार्य, खडंजा निर्माण, कायाकल्प आदि के लिए बजट आया था, लेकिन खर्च तक नहीं किया गया। इससे गांव का विकास तक नहीं हो सका है। गांव का विकास न होने के कारण ग्रामीणों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। उन्होंने डीएम से शिकायत कर मामले की जांच कराकर दुरुपयोग की गई धनराशि की रिकवरी कर कार्रवाई करने की मांग की है।
वहीं प्रधान सोनू कुमार ने बताया कि उन पर लगाए गए आरोप गलत है और जांच के बाद सही स्थिति सामने आ जाएगी।