फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमजद ठेकेदार हत्याकांड में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
अमजद का फाइल फोटो - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
अमजद ठेकेदार हत्याकांड में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शामली, कांधला। लकड़ी ठेकेदार अमजद हत्याकांड में पिता की ओर से दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि जमीन के विवाद को लेकर उसकी हत्या की गई। पुलिस अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई।
मोहल्ला मिर्दगान निवासी अमजद लकड़ी ठेकेदार का व्यापार करता था। रविवार रात्रि करीब साढ़े नौ बजे वह किसी काम से घर से बाहर गया था। लौटते समय वहां से जब वह रेलवे रोड भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष के आवास के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी थी। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मामले की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन

वारदात के बाद मौके पर एसपी ने भी पुलिस बल के साथ पहुंचे थे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। परिजनों के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश के चलते अमजद की हत्या की गई। उसके पिता बासा ने अमजद पुत्र शरीफ तथा नूर मोहम्मद उर्फ धूमती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस दोनों फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जब अमजद का शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। बाद में गमगीन माहौल में शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें