फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर चालक समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। पंजाब के लुधियाना से बंद कंटेनर में श्रमिकों को ले जाने के मामले में आरोपी कंटेनर के चालक, मैनेजर और मालिक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शनिवार को शामली पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से बंद कंटेनर में आजमगढ़ और बिहार जा रहे 78 श्रमिकों को पकड़ लिया था। श्रमिकों को कैराना शेल्टर होम पर ले जाकर यूपी रोडवेज की बसों के द्वारा उनके गृह जनपद भेज दिया था। श्रमिकों ने पुलिस को बताया था कि चालक ने उनसे एक हजार रुपये प्रति श्रमिक तय किया था। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि कंटेनर चालक कमलेश तिवारी निवासी मध्यप्रदेश, ट्रांसपोर्ट मैनेजर कुलदीप व कंटेनर मालिक किशन तोतिया पता अज्ञात के विरुद्ध लॉकडाउन उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। चालक को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें