शामली। रक्षाबंधन पर जिले के लोग करीब एक करोड़ रुपये की मिठाई खा गए। बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन मौके पर शहर के दिल्ली बस अड्डा, विजय चौक, फव्वारा चौक, बुढ़ाना रोड, नाला पटरी, वर्मा मार्केट, बड़ा बाजार, धीमानपुरा रोड, रेलवे रोड, मिल रोड, गुरुद्वारा तिराहा, माजरा रोड पर मिठाइयों की बिक्री हुई।
छोटी दुकान से लेकर बड़ी दुकान तक रसगुल्ले, बालूशाही, काजू बरफी, लौकी की लॉज, पेठे की मिठाई, मावा-दूध का घेवर, गुंजिया, चंद्रकला, बेसन के लड्डू, पंचमेवा मिठाइयां, मंगू की दाल की लॉज की खूब बिक्री हुई। लोगों ने 180 रुपये से लेकर 300 रुपये प्रति किलो की मिठाई खरीदी।
बुढ़ाना रोड नितिन गोयल, नाला पटरी हंसराज और बड़ा बाजार स्थित मिठाई विक्रेता मनोज मित्तल ने बताया कि प्रत्येक छोटी मिठाई की दुकान की दस हजार से 25 हजार और बड़ी दुकानों पर पचास हजार रुपये की आमदनी हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने बताया कि रक्षा बंधन पर शामली, कांधला, कैराना, थानाभवन, झिंझाना, जलालाबाद, गढ़ीपुख्ता, ऊन, बनत एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एक करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।