संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। उच्च शिक्षा विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने जनसंख्या नियंत्रण के समर्थन में कलक्ट्रेट पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने डीएम जसजीत कौर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जनसंख्या कानून को लागू कराने की मांग की है।
उच्च शिक्षा विचार मंच के संयोजक जयवीर सिंह कुड़ाना के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन डीएम जसजीत कौर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती जनसंख्या अभिशाप बनती जा रही है। यदि देश में इसी प्रकार की जनसंख्या बढ़ती गई तो भुखमरी, हिंसा, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था बिगड़ जाएगी। यहां पर गृह युद्ध जैसे हालात बन जाएंगे। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर लागू करने की मांग की है। मंच की राष्ट्रीय सह संयोजिका प्रविता रुबी चौधरी, बाबूराम पंवार आदि मौजूद रहे।