फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह और दोपहर में बारिश, पूरे दिन छाए रहे बादल

विज्ञापन
बरसात में दिल्ली अडडे पर बच्चो को लेकर गुजरती महिला - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
सुबह और दोपहर में बारिश, पूरे दिन छाए रहे बादल
विज्ञापन

शामली। कई दिन से मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। कभी आकाश में बादल कभी हलकी धूप और कभी बारिश हो रही है। मंगलवार को दिन निकलते ही बादल छा गए। सुबह लगभग आठ बजे से एक घंटे की बूंदाबांदी हुई। उसके बाद दोपहर में थोड़ी देर के लिए बूंदाबांदी हुई। जबकि पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहे। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, रात का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सितंबर शुरू होने के बाद से ही मौसम का मिजाज पल पल बदल रहा है। कभी आकाश में बादल के साथ साथ बारिश और कभी तेज धूप निकल रही है। मंगलवार को सुबह छह बजे आकाश में बादल छा गए। सुबह और दोपहर में बारिश भी हुई। पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान एक डिग्री और रात का तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी हुई। दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे दिन 14 किमी पगति घंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। जिससे मौसम ठंडा हो गया। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के प्रभारी डाक्टर पीके सिंह के मुुताबिक अगले सोमवार तक आकाश में बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी होने की संभावना है।

बरसात में गुजरते वाहन- फोटो : SHAMLI

बरसात में साईकिल पर जाते छात्र- फोटो : SHAMLI

बरसात में छाता लगा कर जाते युवक- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें