फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एक लाख के इनामी सत्यम और आर्यन की तलाश में करनाल और दिल्ली में दबिश

Fri, 18 Sep 2026 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अंकित हत्याकांड में वांछित चल रहे एक-एक लाख के इनामी करनाल निवासी सत्यम और आर्यन की तलाश में पुलिस ने करनाल और दिल्ली में कई स्थानों पर दबिश दी। हालांकि, दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

अंकित हत्याकांड में पुलिस 31 अगस्त को एक लाख रुपये के इनामी सोनीपत निवासी मोहित और सुमित को मुठभेड़ में मार गिरा चुकी है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वांछित आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

गायक भूपेंद्र ढींगरा को भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अंकित हत्याकांड की सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर जिम्मेदारी लेने वाले गिरफ्तार हरियाणा के गुरुग्राम निवासी गायक भूपेंद्र ढींगरा का चालान कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सामने आए अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें