झिंझाना। कस्बे के मोहल्ला नील रोजा में टायर पंक्चर लगाने के मिस्त्री शाहिद की बुधवार को परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत को लेकर कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं है।
कस्बे के मोहल्ला नीला रोजा निवासी 45 वर्षीय शाहिद टायर पंक्चर की दुकान करता था। मृतक के पिता रईस ने बताया कि वह काफी दिनों से बीमार चल रहा था तथा रात भी उसे चिकित्सक के यहां ले गए थे, आराम था लेकिन सहरी के वक्त उसकी हालत बिगड़ गई तथा वह घर में ही गिर गया । जिसे सुबह के समय चिकित्सकों के यहां ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की संदिग्ध मौत की सूचना पर आसपास के सैकड़ो लोग मृतक के आवास पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। मृतक अपने पीछे दो पुत्री तथा एक पुत्र व परिवार के लोगों को रोता बिलखता छोड़ गया है। गर्दन पर गहरे निशान थे, जिससे कस्बे में तरह तरह की चर्चा है।