फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई

विज्ञापन
शामली अमर उजाला फाउंडेशन व मां सावित्री देवी हॉस्पिटल द्वारा जरूरतमंद लोगों को राशन देते चिकित् - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जनपद में लागू लॉकडाउन में जरूरतमंद गरीब परिवारों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मां सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टर टीम के साथ लगातार मदद को हाथ बढ़ा रहे हैं। डाक्टरों ने अपने हॉस्पिटल पर हॉटस्पॉट से मुक्त हुए मोहल्ला नानूपुरा के 22 गरीब परिवारों के लिए राशन सामग्री उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

मंगलवार को बुढाना बस स्टैंड के निकट स्थित मां सावित्री हॉस्पिटल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर पर हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सक डॉ. रितिनाथ शुक्ला और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम शुक्ला ने हॉस्पिटल स्टाफ की टीम के साथ गरीब परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई। डॉ. रितिनाथ शुक्ला ने बताया कि दो दिन पहले हॉटस्पॉट से मुक्त हुए मोहल्ला नानुपूरा में रहने वाले 22 गरीब परिवारों के लिए राशन सामग्री की किट वहां के जिम्मेदार व्यक्ति को उपलब्ध कराई गई है। इसके बाद उन परिवारों को राशन किट का वितरण कराया गया। राशन किट में आटा, चीनी, तेल, दाल, सब्जी आदि जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया। डा. नीलम शुक्ला ने लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के के लिए फेस मास्क लगाने, साफ-सफाई रखने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने की सलाह दी। इस अवसर पर नवनीत जैन, किरण त्यागी, वीना अग्रवाल, डा. अजय श्रीवास्तव, अजय शर्मा, गिरधारी लाल नारंग, पूजा और निक्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें