शामली। 25 सितंबर से लेकर 29 तक नोएडा में लगने वाले ट्रेड शो में शामली की गन्ने की खोई से बनने वाले डिस्पोजल और फूड पैकिंग उत्पाद और मधुमक्खियों का शहद बिक्री के लिए शामिल होगा।
शामली के रिम धुरा, माचिस, धूपबत्ती-अगरबत्ती आदि उत्पादों के लिए देश विदेश में पहचान थी, अब जिले के मधुमक्खी का शहद की मांग भी अमेरिका और सऊदी अरब में बढ़ रही है। प्लास्टिक के उत्पादों पर प्रतिबंध होने के बाद गन्ने की खोई के बने डिस्पोजल एवं फूड पैकिंग उत्पाद देश और विदेशों में मांग बढ़ रही है। शहर के उद्यमी अर्चित मित्तल का कहना है कि खोई से बनने वाले डिस्पोजल एवं फूड पैकिंग उत्पादों की देश के 15 राज्यों में मांग है। उद्यमी सुनील कुमार ने बताया कि कंडेला औद्योगिक इकाई में मधुमक्खियों से निकलने शहद को प्रोसेसिंग करके देश विदेश में एक्सपोर्ट किया जा रहा है। उनका कहना है कि यूपी ट्रेड शो के लिए उन्हें निमंत्रण मिला है। वह भी अपने उत्पाद लेकर नोएडा यूपी ट्रेड शो में शामिल होंगे।